Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

चित्र,रंगोली और पतंग के माध्यम से मतदाता जागरूकता

 



बलिया। स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत गांधी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर में मतदाता जागरूकता पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मिलकर रंग-बिरंगी पतंगों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया और स्वयं भी संकल्प लिया कि जिनकी भी उम्र 18 वर्ष से ऊपर हो चुकी है वे सभी लोग आने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान करने अवश्य जाएंगे। मतदान करना हम सभी का मौलिक अधिकार हैं और हमें इस अधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। इसी क्रम में मनियर इंटर कॉलेज में भी मतदाता जागरूकता पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत ही प्राथमिक विद्यालय  तिरनई खिजिरपुर सियर में भी विद्यालय के छात्रों ने मतदाता जागरूकता रंगोली बनाकर लोगों को जागरूक किया। विद्यालय में गांव वालों ने उपस्थित होकर मतदान करने का संकल्प लिया ।बच्चों की बनाई गई रंगोली की सभी ने प्रशंसा की। कमपोजिट विद्यालय जिगनी मनियर में भी मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में भी बच्चों ने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। इन सभी कार्यक्रमो के द्वारा लोगों का यह बताने का प्रयास किया जा रहा है कि लोग आने वाले विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए घरों से बाहर निकले और देश के विकास में योगदान दें।


रिपोर्ट त्रयंबक नारायण देव गांधी

No comments