Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

2022 में बनेगी सपा की सरकार- राजन कनौजिया

 



सिकंदरपुर(बलिया) कनौजिया समाज जो पूरे समाज के लोगों का कपड़ा चमकाने का काम करता है। भाजपा सरकार में तंगहाली से गुजर रहा है उक्त बातें समाजवादी पार्टी बलिया के महासचिव राजन कनौजिया ने स्थानीय डाक बंगले पर मंगलवार को आयोजित कनौजिया समाज की बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा की सरकार आई है।हम कनौजिया समाज के अधिकारों को लूटा जा रहा है। हमारा दायित्व बनता है। कि अपने हक को पाने के लिए भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकना होगा। और समाजवादी पार्टी की सरकार 2022 में बनानी होगी। अभी कनौजिया समाज को अपना अधिकार वापस मिल सकता हैं। बैठक में उपस्थित कनौजिया समाज के लोगों को पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी ने भरोसा दिलाया। इस समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।तो आप ही लोगों के अधिकारों को वापस दिलाएगी। मैं वादा करता हूं। कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनी। और आप लोगों ने मुझे विधानसभा में भेजने का काम किया। तो मैं धोबी घाट को आप लोगों के नाम पट्टा कराने का काम करूंगा। आप लोगों के मान-सम्मान पर आंच आने नहीं दूंगा। बैठक को प्रदीप कनौजिया, सुनील कनौजिया,लखीचंद कनौजिया, अमरजीत, कनौजिया, ज्ञानचंद कनौजिया, ध्यानचंद कनौजिया, अनुज कनौजिया, लल्लन रजक, विनोद कनौजिया, जितेंद्र कनौजिया, धर्मेन्द्र कनौजिया, अशोक कनौजिया प्रधान, सुनील कनौजिया प्रधान, बंगाली कनौजिया प्रधान, आदि लोगों ने संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता दयाशंकर कनौजिया एवं संचालन अनिल कनौजिया ने किया।



संतोष सिंह

No comments