Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

कोविड गाइड के तहत बलिया में मनाई गई पूर्व मंत्री की पुण्यतिथि





 मनियर, बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री स्व० निर्भय नारायण सिंह उर्फ लाल बाबू की 10 वीं पुण्यतिथि रविवार को सादगी पूर्ण  सदर बाजार में मनियर  कोविड-19 गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए मनाया गया । औपचारिकता पूरा करते हुए गणमान्य लोगों ने पूर्व मंत्री के आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।

 वक्ताओ ने कहा कि  नगर पंचायत मनियर के सदस्य के रूप में राजनीतिक पारी की शुरुआत की नगर  पंचायत मनियर के चेयरमैन  बनने के  निर्दल विधायक  वने उसके बाद कांग्रेस पार्टी के टिकट पर जितने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार में  वन जन्तु उद्यान राज्यमंत्री पद रहे । आजीवन वह कांग्रेसी रहते हुए 23जनवरी 2012 में स्वर्ग सिधार गए।  माल्यार्पण करने वालों में जनक सिंह, पूर्व चेयरमैन ब्रह्म शक्ति सिंह उर्फ संजय जी, सुमन जी उपाध्याय ,नागेंद्र सिंह, वीर बहादुर सिंह ,विजय प्रकाश गुप्ता, चंद्रप्रकाश सिंह ,प्रेम सिंह, विजय बहादुर सिंह, संकल्प सिंह, रामप्रीत यादव, मैनेजर सिंह ,योगेंद्र सिंह, नागा सिंह, कंचन सिंह, विनय सिंह, बच्चा सिंह, दिलीप कुमार सिंह, शिवनारायण राय, ह्रदय शंकर तिवारी सहित आदि लोग मौजूद रहे ।उनके सुपुत्र महाशक्ति सिंह उर्फ कंचन जी ने सब के प्रति आभार व्यक्त किया।


रिपोर्ट  राममिलन तिवारी

No comments