Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

धान क्रय ठप रहने से किसानों ने विपणन कार्यालय पर किया हंगामा


 

रेवती (बलिया ):आन लाइन से आफ लाइन की व्यवस्था होने के बावजूद भी सोमवार के दिन अन्न दाताओ को रेवती धान क्रय केंद्र पर राहत नही मिल पायी। इधर किसानो के आक्रोश को देख क्रय कर्मियो ने क्रय का काम पूरी तरह ठप कर दिया।

इस बार क्रय शुरु होने के बाद पहले क्रय हो चुके करीब 10900 कुं. धान अभी भी डम्प है। धान मिलर के पास न जाने से क्रय केंद्र पर धान रखने के लिए जगह का अभाव है। हालांकि क्रमबद्ध ढ़ंग से किसानो को बुला कर खरीद चल रहा था। इसी बीच सोमवार को विपणन कार्यालय स्थित धान क्रय केन्द्र पर पहुंचे किसानो ने अव्यवस्था को लेकर हंगामा कर दिया जिससे क्रय का काम बंद हो गया। किसान बब्लू पाण्डेय ने आरोप लगाया कि एमआई द्वारा किसानो की सूची बनायी गयी थी। लेकिन उसे गायब कर बाहर से ही तौल कर मिलर के पास धान भेजा जा रहा है। दूसरा मामला है कि 10 % कटौती भी की जा रही है। अगर सिस्टम में सुधार नही हुआ तो हम लोग धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगे। 

उधर एमआई राजीव चौरसिया ने बताया कि हमारे कर्मचारियो व पल्लेदारो के साथ विवाद किया जा रहा है। एेसे माहौल में क्रय संभव नही है। उन्होंने बताया की 202 किसानों से 10900 कु धान की खरीद हो चुकी है। 170 किसानों को एक करोड़ पचहत्तर लाख रूपया का भुगतान किसानो के खाते में किया जा चुका है । डम्प धान के चलते धान की तौल नही हो पा रही है ।


रिपोर्ट  -पुनीत केशरी

No comments