Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

आजादी के बाद किसी भी राजनीतिक दल ने पृथ्वीराज चौहान को सम्मान देने का काम नही किया : कमलेश चौहान


 




रतसर (बलिया):आजादी के 75 वर्ष बाद किसी भी राजनीतिक दल ने पृथ्वीराज चौहान को सम्मान देने का काम नहीं किया। इस लिए जनता क्रान्ति पार्टी (राष्ट्रवादी) ने यह निर्णय किया है कि उत्तर प्रदेश में 108 स्थानों पर पृथ्वीराज चौहान एकता महायज्ञ करा कर पृथ्वीराज चौहान को उनका खोया हुआ सम्मान वापस करने का निर्णय किया है। उक्त बातें स्थानीय नगर पंचायत स्थित रामपुर भोज ( बलुवा, बंगला ) में बुद्धवार को जनता क्रांति पार्टी ( राष्ट्रवादी ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कमलेश चौहान ने द्वितीय पृथ्वीराज चौहान एकता मंच के तत्वाधान में आयोजित जनसभा में कही। उन्होंने बताया कि                    जनता क्रान्ति पार्टी (राष्ट्रवादी) ने अति पिछड़े वर्गों की लड़ाई को मजबूती से लड़ने के लिए प्रतिज्ञाबद्ध है। और अति पिछड़ों को उनका अधिकार दिलाकर उत्तर प्रदेश की सत्ता पर अति पिछड़ो का कब्जा होगा। आजादी से लेकर आज तक सपा, बसपा, भाजपा, कांग्रेस ने मिलकर अति पिछड़ों के हिस्से को मजबूती से लूटने का काम किया है। जिसको वापस कराने के लिए जनता क्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) ने सभी अति पिछड़ों को एक कर राजनीति रूप से जागरूक करने व सभी जगहों पर संख्या के बराबर हिस्सेदारी दिलाने के लिए संकल्पित है। जनता क्रान्ति पार्टी (राष्ट्रवादी) के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्ररक्षक महाराजा, पृथ्वीराज चौहान एकता महायज्ञ को ऐतिहासिक बनाने के लिए महायज्ञ में भाग लिया। उन्होंने कहा कि जनता क्रान्ति पार्टी (राष्ट्रवादी) आगामी 2022 विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा, भाजपा और कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए तैयार है। पूरे प्रदेश को लूटने के लिए अखिलेश व योगी आदित्यनाथ बेचैन है न कि जनता के खुशहाली के लिए। महायज्ञ में उपस्थित अधिवक्ता हाईकोर्ट बी.के.सिंह चौहान, राजवंशी चौहान, रामशंकर चौहान, श्री जनक चौहान,सुनील सिंह राणा, मनोज गोंड, मुन्नीलाल चौहान,पिन्टू चौहान, जयबहादुर चौहान, प्रदीप चौहान, जय प्रकाश चौहान, लक्षमण चौहान, अमरजीत चौहान, बिंध्याचल चौहान, अनिल चौहान, मन्नू, टुनटुन, हनुमान जी,पवन चौहान,कन्हैया जी,रमिता चौहान, बीरबल चौहान, सुबोध ठाकुर, समीर जी,विनोद चौहान, एड. बृजेश सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह चौहान राना  व संचालन संजीव चौहान ने किया।

रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments