Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बिना पूर्वानुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी-कर्मचारी: डीएम




बलिया: जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अदिति सिंह ने समस्त अधिकारियों को मुख्यालय पर ही उपस्थित रहने का सख्त निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 की तैयारियों की प्रक्रिया चल रही है। आगामी कुछ ही दिनों में निर्वाचन आयोग की ओर से विधान सभा सामान्य निर्वाचन की तिथियों की घोषणा किये जाने की सम्भावना है। चुनाव को सकुशल, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का अपने-अपने मुख्यालय पर उपलब्ध रहना अनिवार्य है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा है कि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी बिना अधोहस्ताक्षरी की पूर्वानुमति के मुख्यालय से बाहर नहीं जाएंगे। इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।


रिपोर्ट -त्रयंबक नारायण देव गांधी

No comments