Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

रतसर में प्रियंका गांधी के रोड शो में उमड़ा जन सैलाब, लड़की हूं लड़ सकती हूं के नारे को किया बुलन्द



 



रतसर (बलिया):कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को फेफना विधान सभा के नगर पंचायत रतसर में रोड शो किया । कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को दोपहर बाद फेफना विधान सभा के नगर पंचायत रतसर में रोड शो करके कांग्रेस प्रत्याशी जैनेन्द्र पाण्डेय को जिताने की अपील की। इस दौरान प्रियंका गांधी के साथ पार्टी पदाधिकारी भी रहे। कार्यकताओं की उमड़ी भीड़ को नियन्त्रित करने में प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रियंका गांधी का रोड शो जब निकला तो उसे देखने के लिए लोगों का भारी हुजूम भी उमड़ा । जन सैलाब का आलम यह रहा कि लोगों के भीड़ के बीच से रोड शो बमुश्किल ही आगे बढ़ पा रहा था इसकी वजह से सुरक्षा बलों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बलिया में छठे चरण में तीन मार्च को चुनाव है जिसके लिए सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा किया बुलन्द :

रतसर इण्टर कालेज के मैदान से रोड शो शुरु होकर दक्षिणी चट्टी होते हुए गांधी आश्रम पर जाकर समाप्त हुई। इस चुनाव में पहली बार बलिया की धरती पर प्रियंका गांधी को देखने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़े। उन्होंने सभी से कांग्रेस प्रत्याशी जैनेंद्र पाण्डेय के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कई जगह लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा बुलन्द किया । रोड शो में कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय, अवधेश पाण्डेय, कन्हैया पाण्डेय,श्री भगवान सिंह, रजनीश पाण्डेय, दुर्गेश सिंह,ओम प्रकाश पाण्डेय, उमाशंकर पाठक, सुनील शर्मा, दिग्विजय सिंह,विजय मिश्रा,कृष्ण कान्त गांधी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय


No comments