Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

ट्रांसजेंडर हेतु आईडी व प्रमाण पत्र


 


बलिया।जिला समाज कल्याण अधिकारी अभय कुमार सिंह ने बताया है कि  ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम- 2019 की धारा -5 एवं 6 के अनुसार तथा तत्क्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की अधिसूचना सं0 सीजी- डीएल -ई-290920-222096 दिनांक 25 सितम्बर 2020 द्वारा प्रख्यापित नियमावली- 2020 के प्रावधानों के क्रियान्वयन के क्रम में ट्रांसजेंडर आई0डी0 कार्ड व प्रमाण-पत्र नेशनल पोर्टल फॉर ट्रांसजेंडर की वेबसाइट(transgender.dosje.gov..In/gov/admin) पर जारी किया जाना है। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि ट्रांसजेंडर समुदाय के व्यक्तियों से अपील है कि अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र साइबर कैफे में जाकर नेशनल पोर्टल फॉर ट्रांसजेंडर पोर्टल पर आईडी व प्रमाण पत्र हेतु रजिस्ट्रेशन व फार्म भरवाए ताकि उन्हें आईडी कार्ड व प्रमाण पत्र जारी किया जा सके और भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित/संतृप्त किया जा सके।


रिपोर्ट त्रयंबक नारायण देव गांधी 

No comments