Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

होली में डीजे रहेगा प्रतिबंधित - सी ओ


 

रेवती (बलिया): होली एवं शब्बे बारात के मद्देनजर स्थानीय थाना प्रांगण में शनिवार को दोपहर सीओ बैरिया अशोक कुमार मिश्र की अध्यक्षता में शान्ति समिति की बैठक संपन्न हुई। सीओ श्री मिश्र ने कहा कि होली का त्यौहार आपसी सौहार्द तथा भाईचारे का प्रतीक है। होली के समय हुड़दंग से बचें। कहा कि केमिकल युक्त रंगो के प्रयोग से बचें। क्योकि केमिकल युक्त रंगो से त्वचा रोग सहित आँखों के रोग से लोग ग्रसित हो जाते हैं। कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश के क्रम में डीजे पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। इस दिन सरकारी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। कहा कि किसी भी समस्या का समाधान समय रहते कर लिया जाय तो वह समस्या जड़ से समाप्त हो जायेगी। किसी भी गड़बड़ी की सूचना आप तत्काल पुलिस को दें आपका नाम गुप्त रखते हुए निरोधात्मक कार्रवाई तत्काल की जायेगी। मौके पर प्रधान योगेन्द्र यादव, संजय यादव, धनील साह, रवि सिंह, मो.आजम, प्रमोद उपाध्याय, प्रधान प्रतिनिधि शैलेष सिंह, पप्पू केशरी, सुदामा यादव, रवि उपाध्याय, विजेन्द्र राम,  शैलेश पासवान आदि मौजूद रहे।संचालन प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने किया।


रिपोर्ट -पुनीत केशरी

No comments