Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जाने क्यों खेल प्रतियोगिता में बच्चे नहीं गार्जियन हुए पुरस्कृत




मनियर बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के ताजपुर मुड़ियारी गांव में रविवार को तपेश्वरी देवी एजुकेशन सेंटर पर बच्चो के  एक खेल प्रतियोगिता  सम्पन्न हुआ जिसमें दर्शक बच्चे थे और उनके मम्मी पापा ने खेल में हिस्सा लिया। बच्चों के गार्जियन म्यूजिकल चेयर, गोली चम्मच ,मटका फोड़ खेल में हिस्सा लिया तथा प्रतियोगिता में सफल गार्जियन को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  ताजपुर मुड़ियारी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य ददन मिश्र रहे , व विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश सिंह ,प्रधान प्रतिनिधि मुडियारी  ,शिव शंकर सिंह ,गौरव सिंह, केशव ठाकुर ,रामदेव यादव, अब्दुल मन्नान अंसारी, मनोज कुमार ,कामेश्वर गुप्ता, रामाकांत यादव, मनोज भारती ,राजकुमार भारती मौजूद रहे। विद्यालय परिवार में प्रबंधक चंद्र भूषण सिंह, प्रधानाध्यापक संतोष कुमार सिंह, अर्जुन यादव, मनोज सिंह ,सुमन, बिट्टू सिंह देवी, प्रियंका सिंह, नेहा मिश्रा ,शुभम कुमार ,श्वेता मिश्रा ,रोहित सिंह, सर्वेश सिंह रहे। कार्यक्रम का संचालन शुभम कुमार ने किया।


रिपोर्ट -राममिलन तिवारी

No comments