Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

ईवीएम को सुरक्षा को लेकर सपाईयों का हंगामा, उच्चाधिकारियों के वाहनों की ली तलाशी

 




बलिया: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में ईवीएम मशीन की सुरक्षा को लेकर हंगामा शुरू कर दिया है। इसीक्रम में जनपद के मंडी समिति मतगणना स्थल के बाहर बुधवार को सपा कार्यकर्ताओं व प्रत्याशियों के समर्थकों ने पूरे दिन डेरा डाले रखा। इस दौरान मंडी के अंदर जाने वाले सभी चार पहिया वाहनों की चेकिंग किया। चाहे अधिकारी हो या कर्मचारी किसी के वाहनों को नहीं बख्शा। आलम यह रहा कि चार पहिया वाहनों की डिग्गी, इंजन का बोनट तथा सीट को उठाकर जांच किया। बता दे कि वाराणसी में कल ईवीएम से छेड़छाड़ करके स्ट्रांग रूम ले जाया जा रहा था। जिसकी सूचना मिलने पर सपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर कार्यकर्ताओं को स्ट्रांग रूम पर निगरानी रखने का फरमान सुना दिया। जिसके बाद से कार्यकर्ता बलिया में मंडी समिति के अंदर जाने वाले प्रत्येक अधिकारियों की गाड़ी को चेक करते रहे। इस दौरान एसडीएम से लगायत अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों की गाड़ी तथा खाद्य पदार्थ की गाड़ी को भी चेकिंग किया। उनका आरोप ‌था कि पूरे प्रदेश में भाजपा हार रही है, जिसके कारण अब ईवीएम मशीन में छेड़छाड़ कर स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने का प्रयास प्रशासन द्वारा भाजपा के इशारे पर किया जा रहा है। जिसे हम सपाई कत्तई नहीं होने देंगे।


रिपोर्ट धीरज सिंह

No comments