Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

अवैध रूप से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो अभियुक्त अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार


 




थाना नगरा पुलिस द्वारा अवैध रुप से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 02 नफर अभियुक्त  गिरफ्तार कब्जे से 1.2  किलो गांजा,01 अदद तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद ।

*श्रीमान पुलिस अधीक्षक बलिया महोदय श्री राजकरन नय्यर* के निर्देशन में अवैध रूप से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना नगरा पुलिस को मिली सफलता ।

दिनांक 15.03.2022 को *थानाध्यक्ष नगरा  श्री संजय कुमार सरोज के नेतृत्व* में उ0नि0 श्री रामसकल यादव मय फोर्स द्वारा अभियुक्त 1. राजकुमार गुप्ता उर्फ सुनिल पुत्र चन्द्रशेखर गुप्ता निवासी ग्राम रक्सा डैनिया थाना पकड़ी जनपद बलिया 2. सैफ अली उर्फ सोनू पुत्र खलील अहमद ग्राम लाडनपुर थाना कोपागंज जनपद मऊ  को 1.2 किलो नाजायज गाँजा व 01 अदद तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर के साथ  नहर पुलिया मलप हरसेनपुर चट्टी के पास से गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 46/2022 धारा 8/20 N.D.P.S. ACT  पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायालय किया गया । 


*पंजीकृत अभियोग-*

1. मु0अ0सं0 46/2022 धारा 8/20 N.D.P.S. ACT थाना नगरा बलिया ।


*गिरफ्तार अभियुक्त:-*

     1. राजकुमार गुप्ता उर्फ सुनिल पुत्र चन्द्रशेखर गुप्ता निवासी ग्राम रक्सा डैनिया थाना पकड़ी जनपद बलिया     

      2. सैफ अली उर्फ सोनू पुत्र खलील अहमद ग्राम लाडनपुर थाना कोपागंज जनपद मऊ


*अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-*

  1. मु0अ0सं0 46/2022 धारा 8/20 NDPS ACT  थाना नगरा जनपद बलिया--- (राजकुमार गुप्ता व सैफ अली)

2. मु0अ0सं0 47/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट --- (राजकुमार गुप्ता)

 

*बरामदगी :-*

1. 1.2 किलो गांजा 

2. 01 अदद तमंचा .315 बोर 

3. 01 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर


*गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का नाम :-*

1. उ0नि0 संजय कुमार सरोज  थाना नगरा बलिया मय फोर्स ।

 


रिपोर्ट त्रयंबक नारायण देव गांधी

No comments