Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

दुबहड़ पुलिस व SOG टीम बलिया के संयुक्त अभियान में 30 पेटी में 259.2 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के अभियुक्त गिरफ्तार


  


दुबहड़ - पुलिस अधीक्षक बलिया  श्री राज करन नय्यर के निर्देशन में अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना दुबहड़ पुलिस व SOG टीम बलिया को मिली सफलता । थाना दुबहड़ थानाध्यक्ष  अतुल कुमार मिश्र मय फोर्स के व बलिया SOG टीम प्रभारी उ0नि0 श्री अजय यादव मय हमराह द्वारा  मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त दीपक कुमार सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी ग्राम जाम थाना रसड़ा जिला बलिया को धरनीपुर मोड़ से  गिरफ्तार किया गया । अभि0 उपरोक्त के कब्जे से फर्जी नम्बर प्लेट लगे हुए चार पहिया वाहन जाईलो महिन्द्रा कार में कुल 30 पेटी में1440 नग कुल मात्रा 259.2 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। 

उक्त अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभि0 का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

*पंजीकृत अभियोगः-*

1. 45/2022 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम व 467/468/471 भादवि थाना दुबहड़ जनपद बलिया ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-*

1. दीपक कुमार सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी ग्राम जाम थाना रसड़ा जिला बलिया 

*वांछित अभियुक्त का नाम व पता*

1. संजय पाण्डेय पुत्र विद्याधर पाण्डेय निवासी ग्राम हजौली थाना गड़वार जिला बलिया

*बरामदगी का विवरण:-*

1. उक्त वाहन के पिछे डिग्गी में 30 पेटी अवैध अंग्रजी  शराब जिसमें 15 पेटी 8 PM ब्रांड जिसके रैपर पर Radico 8PM FOR SALE IN UTTAR PRADESH ONLY Net Content 180 ml अंकित है तथा  15 पेटी आफिसर च्वाईश ब्रांड जिसके रैपर पर Officess Choice ORIGINAL WHISKY अंकित है  प्रत्येक पेटी में 48 नग प्रत्येक नग में मात्रा 180 ML कुल 1440 नग, कुल मात्रा 259.2 लीटर  अंग्रेजी शराब बरामद हुआ


*बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

1. थानाध्यक्ष दुबहड़ श्री अतुल कुमार मिश्र 

2. उ0नि0 अजय यादव प्रभारी SOG टीम बलिया

3. उ0नि0 श्री शिव कुमार पाण्डये थाना दुबहड़ बलिया 

4. हे0का0 बेद प्रकाश दूबे SOG टीम बलिया

5. का0 रोहित यादव सर्विलांस सेल  बलिया

6. का0 विजय राय सर्विलांस सेल  बलिया

7. चालक का0 अनिल कुमार पटेल SOG टीम बलिया 

8. हे0का0 राम आसरे थाना दुबहड़ बलिया

9. का0 आशीष पाण्डेय थाना दुबहड़ बलिया

10. का0 राहुल सरोज थाना दुबहड़ बलिया

11. का0 आशीष पाण्डेय थाना दुबहड़ बलिया

12. चालक हे0का0 राम सिंह थाना दुबहड़ बलिया 



रिपोर्ट - त्रयंबक नारायण देव गांधी

No comments