Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जयराम यादव बने गड़वार ब्लॉक कोटेदार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष


 

गड़वार(बलिया):क्षेत्र के श्री जंगली बाबा धाम परिसर में रविवार को  गड़वार ब्लॉक के कोटेदार संघ का चुनाव सम्पन्न हुआ।जिला कोटेदार संघ के जिलाध्यक्ष आनन्द प्रकाश सिंह की उपस्थिति व जिला महासचिव उदय भानु पांडेय के पर्ववेक्षण में  चयन के लिए वोट कराया गया।जिसमें चंद्रमा सिंह को  34मत मिले वहीं जयराम यादव को 38मत प्राप्त हुए।इस तरह से जयराम यादव 4मतों से जीत दर्ज कर ब्लॉक अध्यक्ष बने।तदोपरांत ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा चंद्रमा सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व मनोज पांडेय को उपाध्यक्ष , महासचिव सुनील कुमार,सूचना मंत्री नागेन्द्र रॉय व कोषाध्यक्ष किरण देवी को नियुक्त किया गया।लाल साहब यादव,मोतीचंद गुप्ता,रामनरायन गुप्ता,भीमसेन यादव,कन्हैया राम,हरिहर सिंह,छोटेलाल वर्मा,राजनाथ यादव,स्वामीनाथ,वृंदावन सिंह,रमेश शुक्ला आदि कोटेदार कार्यकारणी सदस्य नामित किए गए।

जिला कोटेदार संघ के जिला अध्यक्ष आनन्द प्रकाश सिंह ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रिपोर्ट-पीयूष श्रीवास्तव

No comments