Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

राशन का पैकेट कम देने पर समूह की महिलाओं ने दिये ज्ञापन



रेवती (बलिया ): स्थानीय बाल विकास एवं पुष्टाहार कार्यालय के लिपिक पर

7 ग्राम सभाओ के समूह की  महिलाओं ने वितरण के लिए राशन का पैकेट कम देने का आरोप लगाया है।

सोमवार के दिन नारी शक्ति महिला समूह छेरडीह, राजवंशी बाबा महिला समूह बिन्हा , जय भीम महिला समूह नैना, जय मां काली महिला समूह रजौली, डीह बाबा महिला समूह महराजपुर, आदर्श महिला समूह कुसौरी कला एवं सावित्री महिला समूह के एसएचजी अर्चना सिंह,सीमा देवी,बबीता देवी,सुशीला देवी,बेबी देवी,रिंकू सिंह ,  सरिता,कमलावती ने रेवती ब्लाक पहुंच कर वीडियो के नाम संबोधित ज्ञापन आईएसबी प्रमोद कुमार के दिया। महिला समूहो का कहना है कि प्रत्येक गांव के लिए जो राशन मिलना चाहिए उसमें तीन तीन पैकेट की कटौती की जा रही है। फलस्वरुप हम लोग ने पैकेट लेने से इंकार कर दिया। इस संबंध में लिपिक विजय पाल ने बताया कि मैने पिछले माह यहां का चार्ज लिया हूँ। अभी मेरे द्वारा वितरण हुआ ही नही है।केवल कम्प्यूटराईज सूची बनाने की बात थी। जिसको लेकर गलत आरोप लगाया जा रहा है।


रिपोर्ट पुनीत केशरी

No comments