Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

विश्व ब्राह्मण दिवस के रूप में मनाई जाएगी चाणक्य जयन्ती : सक्षम


 



रतसर(बलिया):परशुराम युवा मंच के तत्वाधान में 1 जून बुद्धवार को चाणक्य जयन्ती को विश्व ब्राह्मण दिवस के रूप में मनाया जाएगा। स्थानीय कस्बा क्षेत्र के जनऊपुर गांव में मंगलवार को हनुमत सेवा ट्रस्ट के परिसर में आयोजित बैठक के दौरान परशुराम युवा मंच के अध्यक्ष पं० सक्षम पाण्डेय " रिशु " ने कहा कि आचार्य चाणक्य ने देश और धर्म के लिए अपना जीवन त्याग दिया। उन्होंने कभी अपने मान-सम्मान के साथ समझौता नही किया। इसलिए उनके जन्म दिवस को ब्राह्मण दिवस के रूप में मनाने और अपने-अपने घरों में 5 दिए जलाकर विधिवत रूप से पूजन करने का निर्णय लिया गया है। युवा मंच के मंत्री आशीष कुमार मिश्र ने बताया कि चाणक्य के जन्मदिवस को ब्राह्मण दिवस के रूप में मनाकर समाज के प्रति जागरूक करने का काम करेगा। उनके अनमोल विचार एवं सुझाव लोगों तक पहुंचाने का काम करेगा। इस अवसर पर पवन,विनीत,विशाल,गुन्नू, अनमोल,अमित,शुभम, विपुल,प्रिंस,राज, निखिल,अखिलेश मौजूद रहे।

रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments