Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत ,मची खलबली




गाजीपुर। दुल्लहपुर थाने के बखरा निवासी अरविंद राम (35 ) बीते 15 मई की शाम भुड़कुड़ा क्षेत्र के सोफीपुर गांव स्थित ससुराल गया था। इसका ससुराल के गांव में ही सिवान में संदिग्धावस्था में शव मिला। मामले को लेकर  गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। 

मालूम हो कि दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के बखरा गांव के रहने वाले अरविंद राम का ससुराल भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के सोफिपुर गांव में था। बताया जा रहा है कि 15 मई की शाम को अरविंद राम अपने पिता सुभ्गगा राम से मिलने के बाद ससुराल चला गया। उसकी संदिग्ध अवस्था में सिवान में गेहूं की कटी फसल के खेत में शव मिला। शरीर पर कहीं चोट के निशान तो नहीं थे लेकिन शव पूरी तरह से मिट्टी में सना हुआ था। बगल में चप्पल निकाला हुआ था और ठीक बगल में उल्टी भी किया हुआ था। सुबह खेत में शव मिलने की बात जंगल में आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई। मौके पर भीड़ जुट गई। तत्काल सी ओ गौरव कुमार, कोतवाल शिव प्रताप वर्मा को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई। फॉरेंसिक विभाग की टीम भी मौके पहुंचकर जांच में जुट गई। मृतक की पत्नी सोनम देवी सहित ससुराल के लोगों ने हत्या बताकर थाने में तहरीर दी। मृतक ससुराल में ही रहता था। कोतवाल शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि अरविंद राम की मौत का कारण क्या है। फ़िलहाल तहरीर मिली है जांच पड़ताल की जा रही है। मृतक शराब का आदती था।


No comments