Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पर्यावरण दिवस व मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी के जन्मदिन पर हुए विविध कार्यक्रम



गड़वार(बलिया):भारतीय जनता पार्टी की किसान मोर्चा द्वारा गड़वार ब्लॉक परिसर में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के जन्मदिन व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।बतौर मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सचितानन्द सिंह ने उपस्थित जनों को सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया।साथ ही कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना आपका एवं हमारा दायित्व है।विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता वंश नारायण राय ने कहा कि समकालीन परिवेश में जनसंख्या वृद्धि को रोकने और वृक्षों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता है।संचालन भाजपा के फेफना विधानसभा संयोजक टुनटुन उपाध्याय व अध्यक्षता सागरपाली मंडल अध्यक्ष शम्भूनाथ गिरी ने किया।इस मौके पर ब्लॉक परिसर में दर्जनों पौधों का रोपण भी किया गया।इस अवसर पर बीडीओ पन्नालाल यादव,एडीओ पंचायत जेपी सिंह,किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह,मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह,भुआल सिंह,राघवेंद्र सिंह,तेजबहादुर सिंह,सतीश उपाध्याय, धनज्जय सिंह,मुन्ना सिंह,मुन्ना चौरसिया, मन्नू सिंह ,मुकुल दुबे,पिंटू उपाध्याय,अभिमन्यु सिंह,कृषि प्रा.सहायक दीपक सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में दो सौ किसानों को फलदार व छायादार पौधों को अपने गांव में लगाने के लिए वितरित किया गया।

रिपोर्ट-पीयूष श्रीवास्तव

No comments