Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक भरें, आवेदन पत्र




रिपोर्ट : धीरज सिंह


बलिया। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राजीव कुमार यादव ने बताया है कि प्रत्येक वर्ष ‘‘विश्व दिव्याग दिवस’’ 03 दिसम्बर के अवसर पर दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष कार्य करने वाले व्यक्तियों/संस्थाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार 12 विभिन्न श्रेणियों की व्यवस्था की गयी है। जिसमें दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित दिव्यांगजन के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेन्सी के लिए सेवायोजकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, प्रेरणास्त्रोंत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन हेतु बाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग व्यस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ ब्रेलप्रेस के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के लिए सर्वोत्तम अनुकुल वेबसाइट हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाडियों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार एवं दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। उक्त श्रेणियों की पात्रता रखने वाले इच्छुक व्यक्ति/संस्थाए पुरस्कार हेतु प्रस्ताव निर्धारित आवेदन पत्र के साथ पूर्ण विवरण/अभिलेखों सहित कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को 31 जुलाई तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिससे पुरस्कार हेतु अग्रिम कार्यवाही की जा सके।  




No comments