Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व करता रहा है तिरंगे का सफ़र : डॉ बैकुण्ठ नाथ पाण्डेय

 





रिपोर्ट : धीरज सिंह


बलिया : आजादी के अमृत महोत्सव के तारतम्य में सतीश चन्द्र कॉलेज के सभागार में भारतीय ध्वज तिरंगा का सफ़र कार्यक्रम का शुभारम्भ  कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कॉलेज के प्राचार्य डॉ बी एन पाण्डेय समन्वयक डॉ माला कुमारी संयोजक डॉ सुनील यादव व निर्णायक प्रवीण पायलट ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात् कार्यक्रम अध्यक्षता कर रहे कॉलेज के प्राचार्य डॉ बी एन पाण्डेय व डॉ प्रवीण पायलट द्वारा प्रतिभागियों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। डॉ सुनील यादव ने भारत के इतिहास में ध्वज का महत्व बताते हुए तिरंगे के सफ़र को प्रतिबिंबित किया। सम्बोधन के अगले क्रम में डॉ बी एन पाण्डेय ने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए तिरंगे के सफ़र को प्रकाशित किया तथा उत्कृष्ट आचरण को प्रस्तुत कर भारत, भारतीय ध्वज तथा भारतीय संस्कृत का मान बढ़ाने की शिक्षा दी वहीं बी ए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा अंकिता गुप्ता ने तिरंगे के सफ़र को नारों में व्यक्त किया। कार्यक्रम में कॉलेज के स्टाफ़ सहित विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन अंजनी कुमार मिश्र ने किया।

No comments