Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

निपुण भारत के तहत बीआरसी पर हुआ कार्यक्रम,ब्लॉक प्रमुख ने किया शुभारम्भ

 


रिपोर्ट : धीरज सिंह


बलिया। बीआरसी चिलकहर पर निपुण भारत लक्ष्य के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को चिलकहर के ब्लॉक प्रमुख आदित्य गर्ग के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम माँ  सरस्वती का अर्चन पूजन दीप प्रज्ज्वलन खण्ड शिक्षा अधिकारी लोकेश मिश्रा व ब्लॉक प्रमुख आदित्य गर्ग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। तत्पश्चात  मुख्य अतिथि का माल्यार्पण करने के बाद  अंगवस्त्रम तथा बुके देकर सम्मानित किया गया।


 विशिष्ट अथिति चिलकहर ब्लॉक के प्रधानसंघ के अध्यक्ष भी मौजूद थे।  एआरपी  गण श्री विजय कुमार, राजेश यादव,सुरेश आजाद, अरुण सिंह द्वारा प्रशिक्षक के रूप में निपुण भारत लक्ष्य पर प्रकाश डाला गया।



 कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत  मुख्य रूप से खण्ड शिक्षा अधिकारी के साथ साथ श्री शिवजन्म यादव, सतीश सिंह अभिषेक कुमार सिंह (ब्लॉक संयोजक राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,)व जनपद महिला शिक्षक संघ की अध्यक्षा रंजना पांडेय,पवन सिंह, समस्त एआरपी व अन्य कई प्रशिक्षु शिक्षकों द्वारा माल्यर्पण व पुष्प गुच्छ देकर किया गया।जिसमे खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सभी प्रशिक्षु शिक्षक यहां से प्रशिक्षण उपरांत अपने अपने विद्यालयों पर निपुण भारत लक्ष्य  के प्राप्त करने हेतु कार्य करेंगे तथा पूरी  तन्मयता व  मेहनत से प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।


 मुख्य अतिथि आदित्य गर्ग ब्लॉक प्रमुख चिलकहर  द्वारा शीघ्र ही बीआरसी परिसर में आरओ प्लांट लगवाने की घोषणा की गई।उक्त सभी अतिथियों का आभार, धन्यवाद खण्ड शिक्षा अधिकारी  द्वारा किया गया।सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन दिग्विजय बहादुर सिंह द्वारा किया गया।

No comments