Breaking News

Akhand Bharat

गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ ... के जयघोषों के साथ श्रद्धालुओं ने गणपति का किया विसर्जन

 



रतसर (बलिया) गणेश महोत्सव के तहत शनिवार को कस्बा सहित ग्रामीण अंचलो में विसर्जन जुलूस निकाला गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुलूस नगर पंचायत के मुख्य मार्गों पर भ्रमण करता हुआ बीका भगत के पोखरे के तट पर पहुंचा। जुलूस के साथ श्रद्धालु अबीर गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे। जुलूस में गणपति देवा के गीतों पर भक्त झूमते नजर आए। यहां गणपति बप्पा मोरया,अगले बरस तू जल्दी आ गीतों के बीच भक्तों ने गजानन का पूजन-अर्चन कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बीका भगत के पोखरे पर प्रतिमाओं का विसर्जन उमंग व उल्लास के साथ किया गया। गांधी आश्रम चौराहे से सभी प्रतिमाएं एक साथ दक्षिणी चट्टी, पकड़ी तर,पंचायत भवन में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस गाजे बाजे के साथ नगर के प्रमुख मार्गों पर निकाला गया। पुलिस और पीएसी के साथ ही अर्ध सैनिक बलों के जवान भी मुस्तैद थे।सीओ प्रीति त्रिपाठी,एसओ गड़वार राज कुमार सिंह एवं चौकी प्रभारी गिरिजेश सिंह जुलूस के साथ सुरक्षा में चल रहे थे। कार्यक्रम के आयोजक पिंटू गुप्ता,सुनील सोनी, मृत्युन्जय गुप्ता,निप्पू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।



रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments