Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

रामजन्म का मंचन देख दर्शक हुए भाव विभोर

 



रतसर (बलिया) श्री रामलीला समिति की ओर से आयोजित बीका भगत के पोखरा पर बृहस्पतिवार को श्रीराम जन्म की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। श्रीराम के साथ भरत,लक्ष्मण और शत्रुघ्न का जन्म होते ही पूरी अयोध्या में हर्ष छा गया। चारो ओर जय-जयकार होने लगी। हर कोई एक- दूसरे को बधाई देने लगा। भगवान राम की आरती के साथ ही श्रीराम लीला का शुभारंभ हुआ।प्रभु श्रीराम,लक्ष्मण,भरत शत्रुघ्न के जन्म के साथ अयोध्या नगरी में खुशी से लोग झूम उठे। राजा दशरथ की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे। प्रभु श्रीराम और उनके भाइयों के दर्शन को सभी लालायित दिख रहे थे। प्रभु की खूबसूरती की चारों दिशाओं में गूंज होने लगती है। साक्षात भगवान भोलेनाथ श्रीराम के दर्शन करने अयोध्यानगरी दौड़े चले आते है। प्रभु के दर्शन को इतने लालायित होते है कि उन्होंने अपना रुप मदारी का बना लेते है। उनके मन में भाव था कि किसी भी तरह से प्रभु के दर्शन करें। प्रभु के दर्शन कर भोलेनाथ आनंदित हो उठे। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है। शाम सात बजे से रात 12 बजे तक आयोजन चल रहा है। सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ ही वालंटियर भी तैनात रहते है।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments