Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

मत्स्य पालकों को वैज्ञानिक ढंग से मत्स्य पालन करने के लिए दिये ट्रिप्स



रिपोर्ट : धीरज सिंह



बलिया।मत्स्य पालक विकास अभिकरण के तत्वावधान में जिलाधिकारी महोदया के निर्देशानुसार पर मत्स्य उत्पादन में वृद्धि हेतु विशेष मत्स्य पालन प्रशिक्षण सोमवार को ग्राम सभा मैरीटार में आयोजन किया गया। जिसमें संजय कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य द्वारा बताया गया कि मत्स्य पालन में वृद्धि हेतु मत्स्य पालकों को वैज्ञानिक ढंग से मत्स्य पालन करना चाहिए एवं मत्स्य आहार का नियमित प्रयोग कर मत्स्य उत्पादकता बढ़ावे। श्री वी०वी० ओझा, म०प्र०स० द्वारा विभागीय योजनाओं एवं मत्स्य रोग की रोकथाम हेतु विस्तृत जानकारी दी गयी। यह जानकारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण ने दी है।

No comments