Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

असमय में उफनाई घाघरा नदी ने धारण की रौद्र रूप से क्षेत्र मे दहशत

 



मनियर, बलिया । असमय रौद्र रूप धारण की सरजू नदी के पानी  मे लगातार हो रही  बढ़ोतरी के वजह से टी एस बन्धा से सटे  मनियर का दियरा क्षेत्र सहित पूरी तरह  जलमग्न हो गया है। वही हजारों एकड़ खडी़ फसल पानी से डूब कर बर्बाद हो  गया है।  सिकंदरपुर मनियर मार्ग व सुल्तान पुर  के किनारे  जल ही जल दिखाई दे रहा है ।बाढ़ से घिरे लोगों के घरो मे पानी घुसने से  काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घरों में पानी घुस जाने की वजह से सामान जहां बर्बाद हुए हैं वहीं लोगों को खाना बनाने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मनियर के कस्बा के  परशुराम स्थान बड़ी बाजार में नदी का  पानी प्रवेश कर  गया है। विषैले जंतु पानी में तैरते हुए लोगों के घरों में प्रवेश कर रहे हैं। रात में भी लोग चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं। जलस्तर बढ़ने से मनियर दियरा टुकड़ा नंबर दो, एलासगढ़, सांगापुर ,गोंड़वली, ककरघट्टा, चाँदू पाकड़, पीलूई, बहदुरा, सोनूपार, निपनिया भोजपुरवा आदि क्षेत्रों  के किसान चन्द्रदीप, रजिन्दर यादव, भोला, दामोदर, परमंहस ,विशेसर, केदार, सत्यनरायन, सतदेव, रामाअशीष ,जीवराईसु, ईजलास, प्रेमशंकर,केदार, विरेन्दर, शम्भु, वलिराम, रामाशंकर  आदि किसानो की  फसलें बर्बाद हो गई है। बाढ़ से घिरे लोग मुख्य स्थानों पर शरण लिए हुए हैं। मनियर दियरा टुकड़ा नंबर दो में आने जाने के लिए दो नावें लगाई गई है फिर भी लोग सड़क मार्ग से कमर भर पानी में हेल कर  मनियर कस्बे में आ रहे हैं।उनसे जब यह पूछा गया कि आप लोग  जान जोखिम में डालकर क्यों आ रहे हैं? उनका कहना था कि 2 नाव है जो पर्याप्त नहीं है। हम लोगों को राशन ,दवा आदि लाने के लिए बाजार जाना पड़ता है ।इसलिए हम लोग सड़क का अंदाजा लगा कर बाजार आ जा रहे हैं ।नाव आने जाने में काफी समय लग रहा है। वही बाढ़ के पानी मे घिरे कस्बा के वार्डन०10 राजभर बस्ती के लोगो मे नगर पंचायत के  पूर्व चेयरमैन ब्रम्हशति कुमार सिहं  उर्फ संजय सिह के लड़के  संकल्प कुमार सिहं द्वारा  राशन का पैकेट  मुहैया   कराया  गया


प्रदीप कुमार तिवारी

No comments