Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

लौंग से निर्मित दुर्गा प्रतिमा व लाल किला की तर्ज पर बना पूजा पंडाल बना आकर्षण

 


मां दुर्गा पूजनोत्सव से रसड़ा नगर हुआ भक्तिमय 


रसड़ा (बलिया) : रसड़ा नगर का एतिहासिक दुर्गा पूजनोत्सव सप्तमी के दिन से पूरे सबाब पर दिखाई पड़ रहा है। चहुंओर भक्ति गीतों के गुंजयमान से रसड़ा नगर भक्तिमय होकर रह गयया है। वैसे तो रसड़ा नगर में पांच दर्जन से अधिक दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई जो जहां आस्था व भक्ति भावना का केंद्र बनी हुई वहीं हैं नगर के उत्तर पट्टी मुहल्ला के शिव मां शक्ति दुर्गा पूजन समिति द्वारा इस बार लौंग से मां की आकर्षक प्रतिमा बनायी गई हैं। लगभग सात किलो लौंग से निर्मित मां दुर्गा की प्रतिमा दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बिंदु बनी हुई है। इसी समिति द्वारा गत वर्षों में मटर, थर्माकोल सहित अन्य सामानों से मां की प्रतिमा निर्मित कर क्षेत्र में आस्था का दीप जलाने का कार्य किया गया है। साथ ही साथ नगर के ठाकुरबाड़ी में दुर्गा पूजन पूजन समिति द्वारा लाल किला की तर्ज पर विहंगम पूजा पंडाल बनाया गया है दर्शकों को काफी आकर्षित कर रहा है। वहीं श्री सिंह दुर्गा पूजा समारोह समिति रेलवे स्टेशन के समीप अध्यक्ष शिवशंकर रावत उर्फ बिहारी बाबू वहि श्री दुर्गा पूजा समारोह समिति मुहल्ला मल्लाह होली रसड़ा अध्यक्ष  वार्ड नम्बर 22 के सभासद प्रत्यासी शामू साहनी वहि माँ भवानी दुर्गा पूजन समारोह समिति हॉस्पिटल रोड़ रसडा़ के अध्यक्ष विकास खरवार वहि श्री अमली बाबा दुर्गा समिति छितौनी रसडा़ के अध्यक्ष गोलू शर्मा रहे।


रिपोर्ट, नेहाल अख्तर

No comments