Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

दीपावली, छठ पूजा के मद्देनजर सर्राफा व व्यापारियों की आयोजित की गई बैठक

 


रेवती - बलिया : स्थानीय थाना परिसर में दीपावली व छठ पूजा के मद्देनजर सर्राफा व व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीओ बैरिया उस्मान ने कहा कि धनतेरस, दीपावली व छठ पर्व से एक दिन पूर्व भीड़ को देखते नगर में बड़े व चार पहिया वाहनों का आवागमन सुबह से शाम तक प्रतिबंधित रहेगा। सर्राफा तथा बड़े व्यवसाई अपनी सुविधानुसार सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवा लें। बैंक में ज्यादा पैसा (रकम) जमा कराना तो पुलिस को सूचित कर दे। दीपावली पर आबादी से बाहर अनुमति लेकर पटाखा की दुकान लगाने से पहले सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। उन्होंने छठ पूजा के घाटों आदि के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी ली। बैठक में ब्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विरेन्द्र गुप्ता, शान्तिल गुप्ता, राजेश केशरी गुड्डू, सुनील केशरी, मस्तान जी आदि ने अपनी बातें रखीं। अंत में एस एच ओ हरेन्द्र सिंह ने सबसे सहयोग की अपेक्षा करतें हुए उपस्थित लोगों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।


पुनीत केशरी

No comments