Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

राजकीय कुष्ठ कर्मचारी संघ के चुनाव में संजीव कुमार चौबे पांचवीं एवं शंभूनाथ सिंह लगातार छठवीं बार बने मंत्री


 



राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ उ.प्र.के तत्वाधान में शुक्रवार को द्विवार्षिक अधिवेशन /चुनाव स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतसर के प्रांगण में चुनाव अधिकारी योगेश पाण्डेय, प्रशासनिक अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर पांचवी बार संजीव चौबे एवं मंत्री पद पर लगातार छठवीं बार शंभूनाथ सिंह चुने गए। जब कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश चन्द्र सिंह, संयुक्त मंत्री उपेन्द्र नाथ सिंह एवं कोषाध्यक्ष पद पर वीरेन्द्र कुमार को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। वहीं गोपाल जी पाण्डेय एवं रविन्द्र नाथ सिंह को संरक्षक मंडल के रूप में शामिल किया गया। अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था। कुल पड़े 24 मतों में से संजीव कुमार चौबे को 13 मत एवं योगेन्द्र नाथ सिंह को 11 मत मिला। जब कि अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचित हुआ। मुख्य अतिथि योगेश पाण्डेय ने निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कर्मचारियों को अपने अधिकारों के बारे में सचेत रहने पर बल दिया। इस अवसर पर हेल्थ एसोसिएशन संघ के जिलाध्यक्ष देव प्रकाश सिंह,जिला मंत्री विनोद कुमार सिंह,आशुतोष राय, जितेंद्र प्रसाद, मंत्री चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, वाई.डी.मिश्रा,राजेन्द्र प्रसाद,मलय पाण्डेय अध्यक्ष फार्मा.संघ एवं अशोक सिंह मंत्री मौजूद रहे।

रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments