Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

IRCS ने कारागार बंदियों में वितरण की राहत सामग्री


 

बलिया। परोपकार और सेवा का मूल्य तभी होता है जब वह सही व्यक्ति को दिया जाय।

शासन की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी/अध्यक्ष इण्डियन रेड क्रास सोसायटी बलिया के निर्देशन एवं आदेश के क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी/उपाध्यक्ष इण्डियन रेड क्रास सोसायटी  बलिया डॉ जयंत कुमार तथा जेलर श्री राजेन्द्र सिंह द्वारा जिला कारागार में (60) बंदियों को इण्डियन रेड क्रास सोसायटी बलिया के सौजन्य से कंबल वितरण किया गया।

डॉ जयंत कुमार ने कहा कि कड़ाके की ठंढ़ और गलन में कैदियों के लिए कंबल वितरण किया जा रहा है, जिससे ठंढ़ से उनकी बचाव की जा सके। रेड क्रास लगातार ही की मदद कर रही है और आगे भी यह जारी रहेगा।

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ अभिषेक मिश्र ने कहा कि सच्ची मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।

संस्था लगातार जरुरतमंदों की सेवा कर रही है।

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ विजय यादव ने कहा है कि रेड क्रास सोसायटी जरुरतमंदों की हमेशा मदद कर रही है।

जेलर श्री राजेन्द्र सिंह ने रेड क्रास सोसायटी के पदाधिकारियों, अधिकारियों और मुख्य चिकित्साधिकारी बलिया को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर डिप्टी जेलर अमर सिंह, रीना तिवारी, जिला समन्वयक शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय,   डॉ पंकज ओझा, शशिकांत ओझा, सरदार सुरेन्द्र सिंह खालसा, मंटू, डॉ नसीम, फार्मासिस्ट एवं अन्य अधिकारी पदाधिकारी मौजूद रहे।


रिपोर्ट धीरज सिंह

No comments