Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जानें इन राशि वाले को बरतनी पड़ेगी कुछ सावधानियां


 




🚩🚩 जय माँ ललिते 🚩🚩

⚛️⚛️     🙏🙏  ⚛️⚛️

🔱🔱जय श्रीमहाकाल 🔱🔱

📢    विश्व पुरोहित पंचांग   📢

☸️☸️  अथ पंचांग  ☸️☸️

     दिनाँक 02/02/ 2023

🚩 दिन --    गुरुवार    /  द्वादशी  तिथि, शुक्ल पक्ष, माघ मास 🚩

   🙏गीता का श्लोक 🙏

🕉️ ॐ श्रीपरमात्मने नमः॥ 🕉️ 

  🕉️अथ तृतीयोऽध्यायः 🕉️

🙏 श्रीअर्जुनुवाच 🙏

श्लोक 👉 अथ केन प्रयुक्तोऽयं पापं चरति पूरुषः। अनिच्छन्नपि वार्ष्णेय बलादिव नियोजितः॥

(गी0/03/36)

अर्थ 👉  अर्जुन बोले--- हे वार्ष्णेय! फिर यह मनुष्य न चाहता हुआ भी जबर्दस्ती लगाये हुएकी तरह किससे प्रेरित होकर पापका आचरण करता है?

🙏🙏आग्रह 🙏🙏 

धर्मो रक्षति रक्षितः 

धर्म की रक्षा करने पर रक्षा करने वाले की धर्म रक्षा करता है।

हम अपने धर्म की बुराई नही सुनेंगे और दूसरे धर्म की प्रसंशा भी नही करेंगे (संकल्प लें )

 मंत्र 👉ऊँ  ह्रीं बटुकाय  आपदुद्धारणाय कुरु कुरु बटुकाय ह्रीं ऊँ फट् |

इस मंत्र का जप सुबह व शाम को सरसों के तेल का दीपक जलाकर कम से कम 108बार जप करें तो भैरव बाबा आपके परिवार की रक्षा अवश्य करेंगे इसमें कोई संदेह नही है।

🕉️ तिथि -- द्वादशी 16:28 तक तत्पश्चात  त्रयोदशी 

☸️  पक्ष ---------- शुक्ल पक्ष 

☸️ नक्षत्र ----आर्द्रा 06:18    तक तत्पश्चात पुनर्वसु  

☸️ करण ---- बालव 16:28 तक

☸️करण ---- कौलव 29:44 तक

🕉️ योग ------ वैधृति 12:10 तक तत्पश्चात  विषकुम्भ  

☸️ वार ------ गुरुवार    

 ☸️मास ------- माघ मास

☸️चन्द्र राशि ---- मिथुन 

☸️सूर्य राशि ----- मकर

☸️ऋतु  --------- शिशिर

☸️आयन --------- उत्तरायण (दक्षिण गोल )

☸️ संवत्सर  -------- नल

☸️विक्रम संवत  --------2079

☸️शाके --------1944

☸️कलियुगाब्द -------5124

⚛️सूर्योदय का मान लखनऊ⚛️

 🕉️सूर्योदय🌞

06:51

🕉️ सूर्यास्त 🌕 17:48

☸️दिनमान ------ 10:57

☸️रात्रिमान ---------- 13:03

☸️चन्द्रास्त 🌚--- 29:15

☸चन्द्रोदय 🌙---  14:45

    🌷🌷लग्न मकर  🌷🌷

ग्रह ✡️राशि ✡️अंश ✡️नक्षत्र 

सूर्य -- मकर -- 18:41°-- श्रवण 

चन्द्र -- मिथुन  --- 07:43°--  आर्द्रा                  मंगल --- वृष -- 16:19°-- रोहिणी 

बुध -- धनु --- 23:53°-- पू०षाढा़ 

गुरु -- मीन --- 12:04°-- उ०भाद्रपद

शुक्र--- कुम्भ --- 13:09°-- शतभिषा 

शनि-- कुम्भ ---01:48°--धनिष्ठा

राहु --मेष --14:24°-- भरणी 

केतु --- तुला 14:24°-- स्वाती 🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩

राहुकाल (दोपहर ) 13:43 से 15:04 तक अशुभकारक 

यमकाल 06:51 से 08:13 तक अशुभकारक 

गुलिक काल 09:35 से 10:58 तक शुभकारक 

अभिजित मुहूर्त 11:58 से 12:42 तक 

 ♨️♨️ अग्निवास ज्ञान ♨️♨️

12+05+1 = 18 भागे 4 शेष 02 स्वर्गलोक में हवन के लिए अशुभकारक ❌❌❌

🔱🔱 शिव वास ज्ञान  🔱🔱

12+12+5= 29 भागे 7 शेष 01 कैलाशवासे ,, शुभकारक ✅✅

✡️✡️दिशा शूल विचार✡️✡️                                           गुरुवार को दक्षिण  दिशा की यात्रा नही करनी चाहिए अगर यात्रा अति आवश्यक हो तो घी अथवा केसर खाकर यात्रा कर सकते हैं,, गुरुवार को पूर्व  दिशा की यात्रा शुभकारी होती है। परन्तु उषाकाल में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

✡️आज क्या करें न करें ✡️

गुरुवार  को दाढी ,बाल व नाखून नहीं कटवाने चाहिए,,, क्योंकि ऐसा करने से लक्ष्मी की हानि होती है। 🌿                                                                                                                                                           

   🌿(ब्रह्मवैवर्त पुराण में लेख) 

         परन्तु जो लोग स्वयं प्रतिदिन दाढ़ी बनाते हैं उन्हें कोइ दोष नहीं होता है,, और न ही कोई लाभ या हानि होती है ,,🌿।                                             

आज द्वादशी तिथि है तथा द्वादशी  तिथि में पूतिका (🍃पोय) का सेवन वर्जित है,,,क्योंकि  ऐसा करने से संतान का नाश होता है।  🌿                    🕉️ प्रदोष व्रत आज यानी गुरुवार को🕉️                                                                                                                                                                                                                                                                                                              

🍀🙏 राशि फल 🍀🙏                                                                                      मेष राशि>>  चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ 

आज अपनी सेहत के चिंता करने की क़तई ज़रूरत नहीं है। आपके आस-पास के लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे व सराहेंगे। आपके पिता की कोई सलाह आज कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है. जिन्हें आप चाहते हैं, उनके साथ उपहारों का लेन-देन करने के लिए अच्छा दिन है।  नयी परियोजनाओं और ख़र्चों को टाल दें। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। ठीक कम्यूनिकेशन न होने के चलते परेशानी खड़ी हो सकती है, लेकिन मिल-बैठकर बात करने से चीज़ें सुजझाई जा सकती हैं।

वृष राशि>> ई, ऊ, ऐ, ओ, वा, वी, वू, वे, वो 

प्यार, उम्मीद, सहानुभूति, आशावादिता और निष्ठा जैसी सकारात्मक भावनाओं को अपनाने के लिए ख़ुद को प्रोत्साहित करें। एक बार ये गुण आपके अंदर रच-बस जाएँ, तो हर हालात में वे ख़ुद ही सकारात्मक तरीक़े से उभर आएंगे। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। संबंधियों से आपको सहायता प्राप्त होगी। व्यक्तिगत मार्गदर्शन आपके रिश्ते में सुधार लाएगा। आज आपने जो नई जानकारी हासिल की है, वह आपको अपने प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। आपके आस-पास के लोग कुछ ऐसा कर सकते हैं, जिसके चलते आपका जीवनसाथी आपकी तरफ़ फिर से आकर्षित महसूस करेगा।

मिथुन राशि>>  का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा 

आशावादी बनें और उजले पक्ष को देखें। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाज़े खोलेंगी। दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। बच्चे आपके दिन को बहुत मुश्किल बना सकते हैं। प्यार-दुलार के हथियार का इस्तेमाल कर उन्हें समझाएँ और अनचाहे तनाव से बचें।  अगर आपको एक दिन की छुट्टी पर जाना है तो चिंता न करें, आपकी ग़ैरहाज़िरी में सभी काम ठीक से चलते रहेंगे। और अगर किसी ख़ास वजह से कोई परेशानी खड़ी भी हो जाए, तो आप लौटने पर उसे आसानी से हल कर लेंगे। इस राशि के छात्र आज मोबाइल पर सारा दिन बर्बाद कर सकते हैं। 

कर्क राशि>>  ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो 

गर्दन/कमर में लगातार दर्द परेशान कर सकता है। इसे नज़रअंदाज़ न करें, ख़ास तौर पर जब इसके साथ कमज़ोरी भी महसूस हो रही हो। आज के दिन आराम करना बहुत अहम है। आर्थिक जीवन में आज खुशहाली रहेगी। इसके साथ ही आप कर्जों से भी आज मुक्त हो सकते हैं। ऐसा कोई जिसे आप जानते हैं, आर्थिक मामलों को ज़रूरत से ज़्यादा गंभीरता से लेगा और घर में थोड़ा-बहुत तनाव भी पैदा होगा। आपके ईमानदार और ज़िंदादिल प्यार में जादू करने की ताक़त है। जो लोग विदेश व्यापार से जुड़े हैं उन्हें आज मनमाफिक फल मिलने की पूरी उम्मीद है। इसके साथ ही नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के जातक आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण इस्तेमाल कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं। अगर आज आप ख़रीदारी के लिए निकलते हैं, तो कोई अच्छी पोशाक ले सकते हैं। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर ख़ास ध्यान देंगे।

सिंह राशि>>  मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे 

आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। कई लोग आपकी ख़ासी तारीफ़ कर सकते हैं। धन की आवाजाही आज दिन भर होती रहेगी और दिन ढलने के बाद आप बचत करने में भी सक्षम हो पाएंगे। आपके दोस्त आपको ऐसे वक़्त पर दग़ा दे सकते हैं, जब आपको उनकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत हो।  लंबित व्यावसायिक योजनाएँ शुरू होंगी। आपका खाली समय आज मोबाइल या टीवी देखने में बर्बाद हो सकता है। इससे आपके जीवनसाथी को आपसे खिन्नता भी होगी क्योंकि आप उनसे बात करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाएँगे। अपने जीवनसाथी को सरप्राइज़ देते रहें, नहीं तो वह ख़ुद को आपके जीवन में महत्वहीन समझ सकता है।

कन्या राशि>>  टो, पा, पी, पू, ष, ड, ठ, पे, पो 

बाहरी गतिविधियाँ आपके लिए फ़ायदेमंद रहेंगी। क़िलेबंदी वाली जीवन-शैली में बंधे रहना और हमेशा अपनी सुरक्षा की चिंता करना आपके शारीरिक और मानसिक विकास को रोक देंगे। यह आदत आपको चिड़चिड़ा और बेचैन इंसान बना सकती है। आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे. अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने फ़ैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुक़सान पहुँचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है।  आपके पास आज अपनी क्षमताओं को दिखाने के मौक़े होंगे। शाम के वक्त आज आप किसी करीबी के घर वक्त बिताने जा सकते हैं लेकिन इस दौरान आपको उनकी कोई बात बुरी लग सकती है और आप तय समय से पहले वापस लौट सकते हैं।  

तुला राशि>>  रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते 

बिना वजह अपनी आलोचना करते रहना आत्मविश्वास को कम कर सकता है। आर्थिक तौर पर सिर्फ़ और सिर्फ़ एक स्रोत से ही लाभ मिलेगा। आपके माता-पिता की सेहत चिंता और घबराहट का कारण बन सकती है।  आपको ऐसी परियोजनाओं पर काम करना चाहिए, जो आगे चलकर मुनाफ़ा दें। आज आप फुर्सत के क्षणों में कोई नया काम करने का सोचेंगे लेकिन इस काम में आप इतना उलझ सकते हैं कि आपके जरुरी काम भी छूट जाएंगे । अलग-अलग नज़रिए के चलते आपके और आपके जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है।

वृश्चिक राशि>>  तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू 

भागमभाग भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। जीवनसाथी से पैसों से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर आज बहस होने की आशंका है। आज आपकी फिजुलखर्ची पर आपका साथी आपको लेक्चर दे सकता है। आपका मज़ाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को ख़ुशनुमा बना देगा।  कार्यक्षेत्र में आप ख़ुद को ख़ास महसूस करेंगे। कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे होगा। जीवनसाथी की वजह से आपकी कोई योजना या कार्य गड़बड़ हो सकता है; लेकिन धैर्य बनाए रखें।

धनु राशि>> ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे

शाम के समय थोड़ा आराम कीजिए। आज के दिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता अहि- मुमकिन है कि आप ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करें या आपका बटुआ खो भी सकता है- ऐसे मामलों में सावधानी की कमी आपको नुक़सान पहुँचा सकती है। अगर आप अपने साथी के नज़रिए को नज़रअंदाज़ करेंगे, तो वह अपना आपा खो सकता/सकती है।  ऐसे में कोई भी फैसला लेने से पहले आपको विचार अवश्य करना चाहिए। जो लोग अब तक बेरोजगार हैं उन्हें अच्छी जॉब पाने के लिए आज और अधिक मेहनत करने की जरुरत है। मेहनत करके ही आप सही परिणाम पा पाएंगे। दूसरों की राय को ग़ौर से सुनें- अगर आप आज वाक़ई फ़ायदा चाहते हैं तो। आप और आपका हमदम एक-दूसरे से आज एक-दूसरे की ख़ूबसूरत भावनाओं का इज़हार कर सकेंगे।

मकर राशि>>  भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

आशावादी बनें और उजले पक्ष को देखें। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाज़े खोलेंगी। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं- लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं- या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा।  नई परियोजनाओं और कामों को अमली जामा पहनाने के लिए बेहतरीन दिन है। आज जितना हो सके लोगों से दूर रहें। लोगों को वक्त देने से बेहतर है अपने आपको वक्त दें। वैवाहिक जीवन में निजता का ध्यान रखना भी आवश्यक है। लेकिन आज के दिन आप दोनों ज़्यादा-से-ज़्यादा एक-दूसरे के क़रीब जाना चाहेंगे।

कुम्भ राशि>> गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा 

अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। ऐसा लगता है आप जानते हैं कि लोग आपसे क्या चाहते हैं- लेकिन आज अपने ख़र्चों को बहुत ज़्यादा बढ़ाने से बचें। बहन का स्नेह आपको प्रोत्साहन देगा। लेकिन छोटी-मोटी बातों पर आपा खोने से बचें, क्योंकि इससे आपके हितों को नुक़सान पहुँचेगा।   ऐसे में कोई भी फैसला लेने से पहले आपको विचार अवश्य करना चाहिए। खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। जिन लोगों के घर वाले शिकायत करते हैं कि वो घरवालों को पर्याप्त समय नहीं देते वो आज घरवालों को समय देने के बारे में सोच सकते हैं लेकिन ऐन वक्त पर किसी काम के आने की वजह से ऐसा नहीं हो पाएगा। आज के दिन कुछ भी करने के लिए अपने साथी पर दबाव न डाले, अन्यथा आपके दिलों में दूरियां आ सकती हैं। 

मीन राशि>> दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

दूसरों के लिए ख़राब नीयत रखना मानसिक तनाव को जन्म दे सकता है। इस तरह के विचारों से बचें, क्योंकि ये समय की बर्बादी करते हैं और आपकी क्षमताओं को ख़त्म करते हैं। उधार मांगने वाले लोगों को नज़रअन्दाज़ करें। घर का कुछ समय से टलता आ रहा काम-काज आपका थोड़ा वक़्त ले सकता है। आपके पास आज अपनी क्षमताओं को दिखाने के मौक़े होंगे। यह दिन बेहतरीन दिनों में से एक हो सकता है। आज दिन में आप कई अच्छे प्लान भविष्य के लिए बना सकते हैं लेकिन शाम के वक्त किसी दूर के रिश्तेदार के घर में आ जाने के कारण आपके सारे प्लान धरे के धरे रह सकते हैं।                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                     

✴️☘️ विशेष आग्रह ☘️✴️

  अपने घर में बच्चों के साथ दैनिक पूजन ,भगवान की आरती, माता, पिता व गुरुजनों को प्रणाम करना  व मस्तक पर तिलक एवं शिखा (चोटी) अवश्य धारण करायें व हिन्दू धर्म के संस्कार बच्चों को दें एवं शंखनाद करें और अपने पडोसी को व मित्रों को उपरोक्त संस्कार करने के लिए प्रेरित करें विशेष लाभ मिलेगा !

 ☘️🙏🏻आपका दिन मंगलमय हो🙏🏻☘️

🕉️ कुण्डली विचार, भविष्य की जानकारी, प्रश्न कुण्डली विचार हेतु सम्पर्क कर सकते हैं दक्षिणा आपकी इच्छानुसार गुगुल पे फोन नं0  9616515189पर,फ्री सेवा रविवार को 10बजे से रात्रि 10बजे तक  🕉️

 ⚛️⚛️⚛️🙏🏻🙏🏻⚛️⚛️⚛️

  पंडित महेश मिश्र नैमिष धाम

      कर्मकाण्ड मार्तण्ड

   मडियाॅव थाने के पीछे सीतापुर रोड                 लखनऊ

☎️  संपर्क सूत्र 

                  ---  9616515189

                  ---- 8858445389

---- 05223174201📞



No comments