Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जलाभिषेक के लिए विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता

 


रेवती (बलिया):महाशिवरात्रि के पर्व पर नगर क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का सुबह से तांता लगा रहा। बड़ी बाजार शिवाला, मठिया बाजार स्थित चंद्रमौली महादेव, उत्तर टोला बुढ़वा शिव मंदिर, महादेव स्थान,मौनी बाबा के स्थान पर बड़ी संख्या में लोगों ने जलाभिषेक के साथ शिवलिंग की पूजा अर्चना की। महादेव स्थान पर केसरवानी वैश्य समाज द्वारा आयोजित भंडारे में सैकड़ों लोगों ने भोजन व प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान अशोक केशरी, पप्पू, प्रिन्स, विशाल केशरी , रिंकू आदि मौजूद रहे।


रिपोर्ट पुनीत केशरी

No comments