Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

खेत में सो रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, घायल


 







बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के ठेकहा गांव में रविवार की भोर में करीब चार बजे अज्ञात बदमाशों ने खेत में सो रहे युवक को गोली मारकर घायल कर दिया।आसपास के लोगों ने उसे तत्काल सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी।बताया जा रहा है कि घायल युवक दुबहर थाना क्षेत्र के दुबहर गांव निवासी अभिषेक राम 18 पुत्र तारकेश्वर राम है जो अपने ननिहाल बैरिया थाना क्षेत्र के ठेकहा गांव निवासी संतोष राम के घर रविवार की शाम गया हुआ था। जहां रात में खाना खाने के बाद अपने मामा संतोष राम पुत्र अमित राम के साथ सब्जी के खेत में मचान पर सोने चला गया।आरोप है कि रात में मुँह बाधे दो युवक आए और उस पर गोली चला दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। घायल युवक को किसने मारी गोली? क्या थी दुश्मनी? इन तमाम बिंदुओं पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


रिपोर्ट धीरज सिंह

No comments