Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

गायत्री परिवार द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय यज्ञ हेतु निकली भव्य कलश यात्रा



 

  चितबड़ागांव ,बलिया। गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट बलिया द्वारा चितबड़ागांव के दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित यज्ञ हेतु भव्य कलश यात्रा निकाली गई,  माथे पर यज्ञ कलश लिए कतार बद्ध चल रही भगवा वस्त्र धारण कर चल रही महिला को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

 चितबड़ागांव रेलवे स्टेशन के उत्तर स्थित मां सिद्धेश्वरी देवी मंदिर में युवा चेतना जागृति अभियान के अंतर्गत गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट द्वारा त्रिदिवसीय यज्ञ का आयोजन किया गया है। यज्ञ के प्रथम दिन रविवार को गेरुआ वस्त्र धारण किए हुए माथे पर कलश लेकर महिलाएं कतार बद्ध होकर तमसा के तट से जल भरकर यज्ञ स्थल पर पहुंची। इस दौरान गायत्री महामंत्र का उद्घोष हो रहे उद्घोष से सम्पूर्ण नगर भक्तिमय दिख रहा था। यज्ञ के प्रथम दिन कलश पूजन के उपरांत सांध्य वेला में प्रज्ञा पुराण की संगीतमय कथा का आयोजन है ।दूसरे दिन सोमवार को दीक्षा संस्कार, गर्भ संस्कार ,जन्मदिन संस्कार एवं विद्यारंभ संस्कार से संस्कारित किया जायेगा।आयोजक मण्डल का कहना है कि यज्ञ में सनातन धर्म के विभिन्न संस्कारों से निशुल्क संस्कारित करने की ब्यवस्था की गयी है। यज्ञ के अन्तिम दिन मंगलवार को यज्ञ की पूर्णाहुति और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम है। 


रिपोर्ट- अतुल कुमार तिवारी

No comments