Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

छेड़ी गांव निवासी अशोक तिवारी को वाराणसी में भाजपा से मेयर का प्रत्याशी बनाए जाने पर क्षेत्रवासियों में हर्ष

 


रेवती ( बलिया):स्थानीय ब्लाक के छेड़ी ग्राम सभा के मूल निवासी अशोक तिवारी को वाराणसी में नगर निगम का मेयर का प्रत्याशी बनाए जाने पर क्षेत्रवासियों में काफी हर्ष व्याप्त है। 

छेड़ी गांव निवासी कृषि विभाग के अवकाश प्राप्त अधिकारी कमलाकर तिवारी के ज्येष्ठ पुत्र अशोक तिवारी की पढ़ाई लिखाई वाराणसी में हुई है। वर्तमान में इनका पूरा परिवार सिगरा में रहता है। अशोक तिवारी का वहां विल्डर का कारोबार है। वह इस समय भाजपा के वाराणसी के क्षेत्रिय मंत्री हैं। भाजपा के समर्पित व सक्रिय कार्यकर्ता के नाते पार्टी ने उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित किया है। सोमवार को उनके नामांकन में शामिल होने के लिए उनके पिता कमलाकर तिवारी, समाजसेवी विज़न चौबे,उदय पासवान आदि ग्रामवासी वाराणसी के लिए सुबह नीजि साधन से प्रस्थान कर गए हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरविंद सिंह,चौबेछपरा के प्रधान सुनैना तिवारी, पूर्व प्रधान विरेश तिवारी, अशोक कुमार आदि ने उन्हें मेयर का प्रत्याशी घोषित किए जाने पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।


रिपोर्ट पुनीत केशरी

No comments