Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

ज़मीनी विवाद को लेकर दो पक्ष में चले ईंट पत्थर, महिला सहित तीन घायल


 

रेवती (बलिया):नगर के वार्ड नं सात में शनिवार की शाम जमीनी विवाद  को लेकर साहनी विरादरी के दो पक्षों के बीच हुई मारपीट व ईंट पत्थर चलने से महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस द्वारा घायलों को सीएचसी पर भर्ती करा कर प्राथमिक उपचार कराया गया।

जानकारी के अनुसार सतन साहनी के छत की ढलाई पूर्व सेन्टरिंग का कार्य चल रहा था। सतन साहनी और भीम साहनी के बीच पहले से जमीनी विवाद चल रहा था। इस दौरान छत की सेन्टरिंग को लेकर भीम व सतन साहनी में वाद विवाद के दौरान मारपीट व ईंट पत्थर चलने से चांदमुनी, हरेंद्र साहनी व वीरेंद्र साहनी तीन लोग घायल हो गए। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।


रिपोर्ट पुनीत केशरी

No comments