Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस

 


बलिया। सामाजिक वानिकी वन प्रभाग बलिया द्वारा दिनांक 22.04.2023 को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बसन्तपुर स्थित वन विभाग की पौधशाला परिसर में गुलमोहर के पौधे का रोपण किया गया। इस कार्यक्रम में श्री वी०के० आनन्द, डी०एफ०ओ० बलिया, क्षेत्रीय वन अधिकारी बलिया श्री एस०एन० सिंह, पुलिस चौकी प्रभारी बसन्तपुर के साथ अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे।


विश्व पृथ्वी दिवस सर्वप्रथम 1970 में 22 अप्रैल को मनाया गया। उसके बाद से प्रत्येक वर्ष पूरे विश्व में लगातार 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य पृथ्वी के संरक्षण के प्रति आम जनमानस में जागरूकता उत्पन्न करना है। इस वर्ष पृथ्वी दिवस की थीम "इन्वेस्ट इन अवर प्लेनेट" (Invest in our Planet) है जिससे तात्पर्य है कि अपनी पृथ्वी को बचाने के लिए हम सभी को निवेश करना होगा, पर्यावरण के संरक्षण के प्रयासों का पृथ्वी दिवस ग्लोबल वार्मिंग और प्राकृतिक संसाधनों की कमी जैसे मुद्दों पर भी ध्यान आकर्षित करता है। पृथ्वी पर वन, नदी, झील, सागर, सरोवर, जलाशय एवं भूमि मानव एवं अन्य जीव-जन्तुओं को भी प्राकृतिक आवास (Natural Habitat) प्रदान करते है। इसलिए प्राणीमात्र के अस्तित्व को बचाने के लिए हमें इस ग्रह (पृथ्वी) को सुरक्षित रखना आवश्यक है।डीएफओ बलिया ने बताया कि  मानव को अपनी आवश्यकताओं को सीमित करना होगा तथा अधिक से अधिक पौधों का रोपण कर पृथ्वी को हरा-भरा बनाना होगा, जिससे वातावरण में आक्सीजन (प्राणवायु) की कमी न होने पाये।


रिपोर्ट त्रयंबक पांडेय गांधी


No comments