Breaking News

Akhand Bharat

छेड़ी गांव निवासी अशोक तिवारी के वाराणसी नगर निगम का मेयर चुनें जानें पर क्षेत्रवासी हैं गौरवान्वित


 

 रेवती (बलिया):छेड़ी गांव निवासी कमलाकर तिवारी के पुत्र अशोक तिवारी भाजपा के वाराणसी नगर निगम का मेयर पद पर चुनें जाने पर क्षेत्रवासी काफ़ी गौरवान्वित है। अशोक तिवारी को 2.91 लाख मत मिला। जबकि उनके निकटतम प्रत्याशी बलिया जिले के ही कर्णछपरा गांव निवासी सपा के ओ पी सिंह को 1,33,715 मतों से शिकस्त दी। अशोक तिवारी का पूरा परिवार सिगरा में रहता हैं। उनके जीत का समाचार सुनते ही प्रधान छेड़ी, पूर्व प्रधान अशोक कुमार,विरेश तिवारी, समाजसेवी विज़न चौबे, नगर पंचायत रेवती के पूर्व चेयरमैन रामेश्वर नाथ तिवारी आदि वाराणसी पहुंच गए।


रिपोर्ट पुनीत केशरी

No comments