Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

निरोगी काया के लिए योगमय हुआ रतसर कस्बा,स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण का लिया संकल्प







रतसर( बलिया ):अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बुधवार को स्थानीय नगर पंचायत स्थित बीका भगत के पोखरे पर भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह के नेतृत्व मे योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उमेश सिंह ने बताया कि 21 जून को पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है जो कि भारतीयों के लिए बड़े ही गर्व की बात है। पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय गुप्ता ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश योग दिवस मना रहा है और इस योग के जरिए कोई भी व्यक्ति अपने आपको स्वस्थ और सफल बना सकता है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि आधुनिक युग में निरोग रहने के लिए योग बहुत जरूरी है। पूरे विश्व में योग के माध्यम से ही लोग स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। आम लोगो का तेजी से बदलते जीवन शैली की वजह से उनमें कई बीमारी बढ़ी है। इसको नियंत्रित करने के लिए योग कारगर विकल्प के रूप में स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से सभी स्वस्थ रहे, लोगों में जागरूकता लाने की कोशिश करें यही अच्छी पहल है। इस अवसर पर रवि सिंह,राजेन्द्र तिवारी, बंटी सिंह,देवनाथ राजभर,मुन्नालाल श्रीवास्तव,अरविन्द गुप्ता, गुड्डू बरनवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments