Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नीम के पेड़ के नीचे प्रकट हुई दुर्गा मां, उमड़ी भक्तों की भीड़

  





 रेवती ( बलिया) ।नगर के बीज गोदाम के ट्रांसफार्मर के समीप वार्ड नं छ में जीतन गोंड के घर में स्थित नीम के पेड़ के नीचे स्वयंभू मां दुर्गा की पीतल की छोटी मूर्ति के प्रकट होने की खबर लगते ही सुबह से सैकड़ों महिलाओं, युवकों व बच्चों का सैलाब उमड़ पड़ा। जिसको नियंत्रित करने के लिए परिजन हलकान रहे। भीड़ के दबाव को देख घर के आगे के दरवाजे को उन्हें बार बार बंद करने के विवश होना पड़ रहा था। मौके पर नीम के पेड़ के नीचे मां दुर्गा की एक छोटी सी मूर्ति रखी  पाई गई।  जीतन गोंड की पुत्रबधु कुसुम देवी ने बताया कि आज सुबह पेड़ नीचे जमीन से यह मुर्ति आप रूपी प्रकट हुईं हैं। नीम के पेड़ के गांठ पर भी दुर्गा जी का प्रतीक चिन्ह जैसा दिखाई दे रहा है। इस संबंध में एस आई प्रभाकर मिश्र ने बताया कि पेड़ के नीचे परिवार के किसी सदस्य अथवा बच्चे द्वारा बहुत पहले पीतल की छोटी मूर्ति जमीन में रखी गई थी। जो बाद में वहां दब गई। परिवार की महिला के द्वारा शनिवार को साफ सफाई व पूजन के दौरान अचानक मूर्ति दिखाई दी। उसकी चर्चा उसने आस पास के महिलाओं से की। इस खबर की जानकारी होते ही महिलाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मौके पर दो सिपाही की ड्यूटी लगा दी गई है।


पुनीत केशरी

No comments