Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

दूषित पानी उगल रहा कंपोजिट विद्यालय का हैंडपंप, जिम्मेदार मौन




रतसर (बलिया) शिक्षा क्षेत्र गड़वार के कंपोजिट विद्यालय जनऊपुर के परिसर में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप विगत एक माह से खराब है। बच्चे दोपहर का मिड डे मील खाकर पानी पीने के लिए इधर उधर भटक रहे हैं। शिक्षकों को घर से पीने का पानी लाना पड़ता है। इसकी जानकारी देने के बाद भी जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए है। गड़वार शिक्षा क्षेत्र के जनऊपुर कम्पोजिट विद्यालय में 132 बच्चे नामांकित हैं। उन्हें पढ़ाने के लिए चार शिक्षक एवं एक शिक्षामित्र है। हालात यह है कि स्कूल परिसर में लगा एक इंडिया मार्का हैंडपंप विगत एक माह से खराब है जब कि दूसरा हैंडपंप प्रदुषित पानी दे रहा है। मीड-डे मील खाने के बाद उन्हें पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। शिक्षक अपने घर से बोतल में पानी लाते है। खराब इंडिया मार्का हैंडपंप की मरम्मत कराने के लिए प्रधानाध्यापक सत्य नारायन राम ग्राम प्रधान से लगायत ब्लाक के अधिकारियों से शिकायत की। इसके बावजूद खराब हैंडपंप ठीक नहीं किए जा सके। भीषण गर्मी में उन्हें पानी के लिए भटकना पड़ता है। इस बावत सचिव प्रवीण यादव ने बताया कि हैंडपंप खराब होने की जानकारी है। जल्द ही दोनों हैंडपंप को रिबोर कराया जाएगा।

रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments