Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

संगीत प्रशिक्षुओं ने एक दूसरे को धागा बांधकर मनाया गुरु पूर्णिमा




बलिया : गुरु पूर्णिमा के विशेष पर्व पर म्यूजिक प्लेनेट एकेडमी बलिया केरु कार्यालय में संगीत प्रशिक्षुओं ने एक दूसरे को धागा बांधकर गुरु शिष्य परंपरा निभाया । सर्वप्रथम प्रशिक्षुओं ने अपने गुरु संगीत आचार्य डॉ अरविंद कुमार उपाध्याय की फूल, अक्षत ,चंदन द्वारा तिलक लगा । पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तत्पश्चात गुरु वंदना ,श्लोक ,गीत ,भजन आदि अपने गुरु के चरणों में समर्पित कर संगीतालय को खुशनुमा बना दिया।

                          इस विशेष अवसर पर  पर्यावरण को शुद्ध रखने हेतु छायादार एवं अत्यधिक ऑक्सीजन देने वाले पौधे तथा उपहार अपने गुरु को देकर शिष्यों ने आशीर्वाद ग्रहण किया । 

                          गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर चार शिष्यों ने विधि विधान के साथ गुरु दीक्षा प्राप्त कर संगीत की परंपरा को निष्ठा पूर्वक आगे बढ़ाने के लिए संकल्प लिया । इस पूजा में आनंद जी वर्मा ,सूरज सिंह ,अभिषेक राय ,गुलशन कुमार प्रजापति, श्याम वर्मा, संग्राम चौहान ,अंजनी मौर्या, रजनीकांत कुशवाहा, कृष्णा हमदर्दी, आशुतोष सिंह, विशाल वर्मा,  सुधांशु पांडे, जयप्रकाश यादव ,रंभा खरवार, पूजा यादव शशांक पांडे, धर्मेंद्र यादव, प्राची तिवारी ,अंशिका गहलोत, , रोहित कुमार, , कृष्णा यादव ,सविता राजभर , अभिषेक राजभर नेहा यादव सुनील कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे ।



By - Dhiraj Singh

No comments