Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

साहित्यिक संस्था निर्झर के संयोजक की बड़ी माता का निधन,शोक सभा कर दी श्रद्धांजलि




रतसर (बलिया) जनऊबाबा साहित्यिक संस्था निर्झर के संयोजक धनेश पाण्डेय की बड़ी माता गिरिजा देवी (93) का निधन मंगलवार की रात्रि में हो गया। निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बीते एक माह से अस्वस्थ चल रही थी। बुधवार को उनका दाह संस्कार महाबीर घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र डा०प्रमोद पाण्डेय ने . दी। बुधवार को ब्राह्मण स्वयं सेवक संघ एवं बाबा परशुराम मंच के तत्वाधान में हनुमत सेवा ट्रस्ट जनऊपुर के परिसर में शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गई। शोक सभा में राजेश मिश्रा,सक्षम पाण्डेय, पूर्व प्रधान प्रेम नारायन पाण्डेय,राजेश पाण्डेय, दीनदयाल राम, करीमन राम,हृदयानन्द पाण्डेय, राधेश्याम पाण्डेय,शिव प्रसाद पाण्डेय,रामनाथ राम,धनन्जय पाण्डेय, बब्बन पाण्डेय,परशुराम पाण्डेय एवं ब्राह्णण संघ के अध्यक्ष मार्कण्डेय पाण्डेय मौजूद रहे।

रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय 

No comments