Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

मछली पकड़ने गए अधेड़ की गड़ही में डूबने से मौत




रतसर (बलिया) गड़वार थाना क्षेत्र के रतसर-अमडरिया मार्ग पर स्थित धन्नोताल से सटे गड़ही में डूबने से मंगलवार को एक अधेड़ की मौत हो गई। गड़वार थाना क्षेत्र के अमडरिया निवासी 48 वर्षीय उमेश राम पुत्र स्व०बाल गोविंद राम लम्बे समय से मछली मारने के कार्य से जुड़ा हुआ था। मंगलवार की सुबह अपने साथी मछुआरों के साथ जाल से गड़ही में मछली का बच्चा निकाल रहा था। काम पूरा होने के बाद साथी मछुआरों से हाथ पैर धोने की बात कहकर पुनः उसी गड़ही में उतर गया और डूबकी लगाई। डूबकी लगाने के बाद जब कुछ देर तक उपर नही आया तो साथी मछुआरों को चिंता होने लगी। तत्काल गड़ही में उतरकर उसे पानी से बाहर निकाला और इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को तहरीर दी है। बताते चलें कि मृतक परिवार का एकलौता कमाऊ सदस्य था। उसकी मौत से परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है।

रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments