Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पूर्व विधान परिषद के पुत्र लोजपा में शामिल, पार्टी को मिलेगी मजबूती


बिहार( पटना) : लोक जनशक्ति पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जमुई सांसद चिराग पासवान के मौजूदगी में राज्य मुख्यालय श्रीकृष्णापुरी पटना में पूर्व विधान पार्षद टुनाजी पांडे के सुपुत्र शक्ति पांडे ने बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन से प्रेरित होकर सैकड़ो समर्थन के साथ लोजपा में शामिल हुए तथा पार्टी की सदस्यता ग्रहण किये। चिराग पासवान ने कहा कि बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन को बिहार के लोग पसंद कर रहे हैं। शक्ति पांडेय को पार्टी में आने पर पार्टी को मजबूती मिलेगी।


आगे श्री पासवान ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार युवा विरोधी है। बिहार एक युवा प्रदेश है, आखिरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी 18 सालों तक मुख्यमंत्री रहते हुए बिहार के युवाओं के लिए क्या किए उनको बताना चाहिए। बिहार में युवा आयोग का स्थापना भी नहीं किये। बिहार के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है, इसलिए हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को युवा विरोधी कहते हैं।



मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी जाति के राजनीति में उलझते हैं और उलझाते हैं, परंतु जरूरत है बिहार में जाति से ऊपर उठकर जमात की बात करने का। हम लोगों को बिहार में बेहतर शिक्षा चाहिए ,बिहार में ही रोजगार का अवसर चाहिए ,बिहार में ही उद्योग खुले ऐसी व्यवस्था होना चाहिए। जो सरकार हम लोगों को ऐसी व्यवस्था नहीं देगी। उस सरकार को बदलना भी बिहार के युवाओं को आता है। इस मौके पर बिहार लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, महासचिव संजय पासवान, लोजपा के राष्ट्रीय सचिव अरविंद सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अशरफ अंसारी, वेद प्रकाश पांडेय, प्रवक्ता राजेश भट्ट, मीडिया प्रभारी कुंदन पासवान आईटी सेल अध्यक्ष अमित कुमार रानू आईटी सेल संयोजक गौरव सोनी उपस्थित रहे।

उक्त आशय की जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी कुन्दन पासवान ने दी।



रिपोर्ट —त्रयंबक पांडेय गांधी

No comments