Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

प्रजातांत्रिक शासन प्रणाली में संगठित समाज की ही आवाज सुनी जाती है : मारकण्डेय पाण्डेय




गड़वार (बलिया) स्थानीय कस्बा स्थित हनुमानगढ़ी परिसर में बुधवार को विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें ब्राह्मणों को संगठित करने पर विचार विमर्श कर आगे की रणनीति भी तैयार की गई। वहीं संगठन के संस्थापक पं० सुवाषचन्द दीक्षित एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदीप दुबे के निर्देशन में जिलाध्यक्ष मारकण्डेय पाण्डेय ने जिला एवं ब्लाक इकाई के पदाधिकारियों की घोषणा के साथ नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जिले की टीम में सीमा पाण्डेय को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष,अंशमाली पाण्डेय को जिला अधिवक्ता प्रकोष्ठ,नवीन कुमार शुक्ला को अध्यक्ष विधान सभा फेफना,केशव शुक्ला को संरक्षक विधान सभा बांसडीह, दयाशंकर शुक्ला को अध्यक्ष विधानसभा बांसडीह,वीरेन्द्र उपाध्याय को विधानसभा अध्यक्ष सदर बनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला प्रभारी विनोद दूबे, जिला संयोजक लल्लन मिश्रा एवं जिला संरक्षक देव कुमार चौबे ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मारकण्डेय पाण्डेय ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ का गठन ब्राह्मणों के स्वाभिमान की रक्षा करने,उनकी सुरक्षा,सहयोग एवं जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रजातांत्रिक शासन प्रणाली में संगठित समाज की ही आवाज सुनी जाती है। हमारे संगठित नहीं होने के कारण हमारी सर्वत्र उपेक्षा की जा रही है। हमारे पूर्वजों को लक्ष्य कर झूठ एवं मनगढ़न्त कहानियां गढ़कर हमें निशाना बनाया जा रहा है और विभिन्न जातिवादी संगठन एवं राजनीतिक दल हमारे प्रति घृणा तथा द्वेष की भावना पैदा कर रहे हैं। राजनैतिक दलों में उपस्थित हमारे स्वजातिय नेता भी इस संबन्ध में चुप रहते हैं और प्रायः हमारे विरुद्ध पारित होने वाले नित नए नियम-कानूनों पर अपनी सहमति जताते हैं, क्योंकि वे जातीय गौरव से रहित एवं छुद्र स्वार्थ के लिए अपना स्वाभिमान दांव पर लगाकर राजनीति में आए हैं। जबकि दूसरी जातियों के नेता अपनी जाति एवं वर्ग के साथ खुलकर खड़े होते हैं,उनके सम्मेलनों में जाते हैं,उनकी मांगों के समर्थन में संसद एवं विधान सभाओं में आवाज बुलन्द करते हैं। इस अवसर पर उपेन्द्र पाण्डेय,नित्यानन्द पाण्डेय,विक्की शुक्ला,अमरनाथ पाण्डेय एवं रजनीकान्त चौबे मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मारकण्डेय पाण्डेय एवं संचालन विनोद दूबे ने किया।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments