Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पीएसी का सिपाही घर मे घुसकर महिला से कर रहा था दुष्कर्म, दरवाजा खोलवाकर पुलिस ने किया गिरफ्तार

 


लखनऊ : पीएसी का सिपाही घर मे घुसकर महिला से कर रहा था दुष्कर्म, दरवाजा खोलवाकर पुलिस ने किया गिरफ्तार। पीलीभीत में पीएसी के सिपाही ने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म किया। आरोपी के खिलाफ थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इधर अस्पताल भेजे जाने पर पीड़ित महिला ने परीक्षण कराने से इनकार कर दिया।

दुष्कर्म का शिकार हुई महिला सुनगढ़ी क्षेत्र में अपनी बहन के यहां रहती है। शाहजहांपुर के थाना रोजा क्षेत्र के गांव हथौड़ा बुजुर्ग निवासी आनंद कुमार उसका परिचित है। वह बुलंदशहर में पीएसी की 10वीं बटालियन में तैनात है। 27 नवंबर को दोपहर करीब 12 बजे महिला घर में अकेली थी। इसी दौरान आनंद घर में आया। जब वह उसे चाय नाश्ता देने के लिए कमरे में गई, तो सिपाही ने कमरे का दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया।



डेस्क

No comments