Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

लोहे की सरिया से महिला के प्राइवेट पार्ट पर प्रहार, महिला लहूलुहान, राजकीय मेडिकल कालेज में कराया गया भर्ती, जानें मामला

 




लखनऊ । लोहे की सरिया से महिला के प्राइवेट पार्ट पर प्रहार, महिला लहूलुहान, राजकीय मेडिकल कालेज में कराया गया भर्ती, जानें मामला। घर के बाहर लघुशंका करने पर पिता-पुत्र समेत तीन लोगों ने महिला की पिटाई कर दी। प्राइवेट पार्ट पर भी सरिया से कई प्रहार कर दिए, जिससे वह महिला घायल हो गई।घायल को राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। तीनों के खिलाफ प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई।

रामचंद्र मिशन क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला 15 दिसंबर सुबह अपने घर के बाहर नाली में लघुशंका कर रही थी, जिसका पड़ोसी गुरुदेव, उसकी पत्नी व बेटे राजीव ने विरोध किया था। विवाद बढ़ने पर महिला की तीनों ने राड से पिटाई कर दी।

महिला के देवर का आरोप है कि प्राइवेट पार्ट में भी सरिया से कई प्रहार किए, जिससे खून निकलने लगा। हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। शनिवार को पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्राथमिकी पंजीकृत कर ली, लेकिन उन्हें गिरफ्तार करने के लिए अब तक कोई प्रयास नहीं किए।

रविवार सुबह महिला उपचार कराने के बाद वापस घर चली गई। सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने बताया कि महिलाओं के बीच विवाद की बात सामने आ रही है। घायल का मेडिकल कराया गया था, जिसमे प्राइवेट पार्ट में सरिया या डंडे से चोट की पुष्टि नहीं हुई है। धक्का लगने से गिर जमीन पर गिर गई। इसी दौरान खून निकल आया था। उपचार कराकर महिला घर चली गई। पूरे प्रकरण की जांच चल रही है।




By- Dhiraj Singh

No comments