Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

ससुराल गए एक व्यक्ति की अज्ञात कारण से लगीं आग से झुलस कर हुई मौत

 


 रेवती (बलिया) अपनी पत्नी को लाने ससुराल ब्यासी थाना दुबहड गए स्थानीय कस्बे के वार्ड नं पांच निवासी 40 वर्षीय कृष्णा साहनी की सोमवार को दिन में लगभग तीन बजे अज्ञात कारण से लगीं आग से वह झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया। मंगलवार की सुबह उसकी मौत से परिजनों में हाहाकार मच गया।

मृतक अपने मायके गई पत्नी को लेने ब्यासी गांव गया था। वह आग से झुलस जाने पर उसे उपचार हेतू जिला चिकित्सालय बलिया लाया गया। प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे ट्रामा सेन्टर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। पैसा आदि की व्यवस्था के लिए साथ के लोग कृष्णा को रेवती लाए। जहां मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई। 

मृतक की पत्नी पुष्पा देवी ने बताया कि मै 9 दिसंबर को मायका ब्यासी गई थी। 11 दिसंबर को पती मायका पहुंचे। लगभग तीन बजे आग से झुलस गए। मृतक के तीन पुत्र क्रमशः अजीत, सुजीत, सूरज और एक पुत्री प्रिति है। पिता राम एकबाल साहनी, माता तेतरी देवी इस घटना से बदहवास है। मृतक मजदूरी करता था।परिवार में एकमात्र कमाऊ सदस्य के मौत से पत्नी पुष्पा देवी व बच्चों के रोते रोते बुरा हाल है। सूचना के पश्चात मौके पर पहुंचे थाना के एस आई रामसकल यादव ने शव को कब्जे में लेकर अत्यन्त परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।


पुनीत केशरी

No comments