Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

विकसित भारत संकल्प यात्रा : 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा भारत सभी समस्याओं का हो जाएगा समाधान:सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त

 



बलिया : लक्ष्मण छपरा (कोड़हरा ऊपरवार) व धतूरी टोला (सोनकी भाट) में विकसित भारत संकल्प यात्रा के क्रम में जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में सरकार के इस आयोजन का उद्देश्य बताया गया। वहीं आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास का प्रमाण पत्र वितरित किया गया। वहीं पात्र लोगों का पंजीकरण भी विभिन्न योजनाओं के लिए किया गया। लक्ष्मण छपरा में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि भारत सन् 2047 तक पूर्ण रूप से विकसित देश हो जाएगा। यहां आज भी गरीबी रेखा से काफी लोग ऊपर उठ गए हैं। हमारा देश निरंतर तेजी से विकास कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश देश का चहुमुखी विकास हो रहा है। सांसद ने कहा कि वाराणसी व गोरखपुर के तर्ज पर बलिया का विकास हो रहा है ।उन्होंने गंगा मे महुली में पक्का पुल टु लेन की सड़क, भरौली में दो-दो पुल, माझी में दो पुल सहित अन्य विकास योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि 35 हजार करोड रुपए की सड़क क्षेत्र में बन रही है। वहीं 12 हजार  करोड़ का विकास का कार्य यहां चल रहा है। 2 साल कोरोना के कारण विकास कार्य बाधित रहा। बावजूद इसके देश में विकास की गंगा तेजी से बह रही है। कार्यक्रम को विजय बहादुर सिंह, मदन सिंह, तारकेश्वर गोड़,सुनील सिंह पप्पू, सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया। वहीं ब्लॉक के कर्मचारियों तथा अधिकारी विकास योजनाओं की जानकारी लोगों के समक्ष रखा। कृषि विभाग ने ड्रोन से नैनो यूरिया के छिड़काव की पद्धति बताई। वही पशुपालन विभाग व स्वास्थ्य विभाग ने अपने कार्यक्रमों और उपलब्धियां को बताया। प्रधान अंबुज सिंह ने आगन्तुको  के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इसी क्रम में ग्राम पंचायत सोनकी भाट के धतूरी टोला में विकसित भारत योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं का लाभ पाने वाले लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। विकास योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई। साथ ही वक्ताओं ने गांव को सड़क, बिजली, पेयजल सहित अन्य सुविधाओं को समुचित रूप से पहुंचाने, रोजी रोजगार के अवसर बढ़ाने और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने का भरोसा दिया। सोनकीभाट में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह थे। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश गोड़ ने अगन्तुको  का स्वागत किया।



By- Dhiraj Singh

No comments