Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटके 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने पर मची सनसनी

 


 रेवती (बलिया) स्थानीय थाना क्षेत्र के पियरौटा गांव के बगीचे में बुधवार को दिन में साढ़े ग्यारह बजे गम्हार के पेड़ पर 45 वर्षीय एक व्यक्ति की साड़ी का फंदा लगाये शव मिलने की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह मौके पर पहुंचे तथा आस पास के लोगों से घटना के बाबत पूछताछ की। मृतक की शिनाख्त गौतम गोंड पुत्र स्व. अमीर चन्द्र गोंड निवासी गांव पियरौटा के रूप में परिजनों द्वारा की गई। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा के साथ उसे पोस्टमार्टम हेतू बलिया भेज दिया गया। मृतक के दो लड़का व दो लड़किया चार नाबालिग बच्चें है। उसकी पत्नी बच्चों के साथ अपने मायका मझौवा गई हुई है। थानाध्यक्ष का कहना है कि मृतक मानसिक रूप से कुछ विक्षिप्त था। सुबह बगीचे के पास उसे घूमते देखा गया था। मृतक की मां ने धनावती देवी के विलाप पर आस पास की महिलाये भी द्रवीत हो जा रही थी।


पुनीत केशरी

No comments